कौशाम्बी, मार्च 28 -- गंगा-यमुना के मध्य बसी तथागत की तपोभूमि में मार्च में ही इस बार लू का अहसास शुरू हो गया है। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को तेज हवाएं नहीं चलीं। हवा की रफ्तार मंद होने से कड़ी धूप के बीच दोपहर को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक है। गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने बताया कि अभी से ही लू के थपेड़े झुलसाने लगे हैं। इस साल गर्मी कुछ ज्यादा ही पड़ेगी, मौसम ने इसका संकेत देना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बावजूद इस बार सर्द हवाएं नहीं चलीं। शुक्रवार को तेज हवा चलने की संभावना जताई गई थी लेकिन, इसकी गति बेहद सामान्य रही। 3.94 किलोमीटर प्रति घंटा की ही रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान साफ रहने के कारण सुबह से तेज धूप खिली। इसका परिणाम यह रहा कि हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.