नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, दिन में हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी गई। वहीं, औसत एक्यूआई में भी एक दिन पहले की तुलना में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की गति कम होने के चलते वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है। दिल्ली के लोगों को इस बार जाड़े के मौसम में पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ा है। हवा की धीमी गति और प्रदूषण के स्रोतों पर लगाम नहीं लग पाने के चलते ऐसे दिनों की संख्या बहुत कम रही है जब वायु गुणवत्ता साफ-सुथरी रही हो। हवा की रफ्तार बढ़ने के चलते सोमवार की सुबह प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। सुबह दस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.