नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हवा की गति कम होने के साथ ही दिल्ली में फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी की हवा रविवार को फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। पिछले दो दिनों के दौरान मौसम के कारकों के चलते प्रदूषण के स्तर में हल्की कमी आई थी। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में ही रहेगा। राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून का सीजन सामान्य से काफी अच्छा रहा था। जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी। इसके चलते उम्मीद बंधी थी कि जाड़े के मौसम में लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। हालांकि, मानसून की वापसी के साथ ही अक्तूबर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा और 14 अक्तूबर के बाद वायु गुणवत्ता का ...