कानपुर, अक्टूबर 20 -- कानपुर। हवा की दिशा बदलते ही तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। एक दो दिन में हल्के बादलों के कारण दिन के तापमान में मामूली कमी आ सकती है लेकिन रात के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश से सटे प्रदेश के हिस्सों में गरज चमक की संभावना बनी रहेगी। हवा की दिशा जब तक उत्तर पश्चिमी रही तब तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां तक कि रात का तापमान 12 अक्टूबर को 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तब पहाड़ों पर जल्दी शुरू हो गई बर्फबारी का प्रभाव दिख रहा था। अब हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी हो गई है। इससे नमी का प्रतिशत बढ़ रहा है लेकिन हवा में ठंडक न होने से तापमान बढ़े हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री से घटकर 32.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसका कारण हल्के लेकिन ऊंचे बादल रहे। इससे तापमान में कमी आई। दक...