नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हवा की गति बढ़ने से दिल्ली के प्रदूषण में मामूली सुधार हुआ है। इससे एक दिन पहले की तुलना में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। हालांकि, अब भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली के लोगों को इस बार पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। हवा की गति कमजोर पड़ने के कारण शनिवार को दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। रविवार को प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हुआ। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 265 अंक रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 315 अंक था। यानी बीते चौबीस घंटे में इसमें 50 अंकों का सुधार हुआ है। हालांकि, अब भी दिल्ली के छह इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.