नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में बुधवार को हवा की गति में बढ़ोतरी होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई। सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया और शाम को यह 259 अंक दर्ज किया गया। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को इसमें अधिक सुधार देखा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार की शाम को एक्यूआई 282 दर्ज किया था, जिसमें बुधवार की सुबह गिरावट दर्ज की गयी, लेकिन फिर भी राजधानी में धुएं-कोहरे (स्मॉग) की परत बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे 40 केंद्रों का औसत एक्यूआई 259 दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन एक्यूआई में सुधार देखा गया। राजधानी में हवा की गति में बढोतरी, आसमान साफ होने के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। मानकों से दो गुना ज्यादा प्रदूषण मानकों के मुताबिक, हवा में...