मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में हवा का रूख बदलने के साथ ही शनिवार को तापमान में तेजी आई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री उपर तक चला गया। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में अनुसार सोमवार से फिर हवा का रूख बदलने से तापमान में कमी आ सकती है। फिलहाल रविवार को भी पुरवा हवा चलने के कारण तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान जताया जा रहा है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के अनुसार हवा के रुख में अप्रत्याशित बदलाव आया है। यह पछिया से बदलकर पुरवा हो गया है। इसकी गति दो किमी प्रति घंटे रहने के कारण तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई। उन्होंने रविवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई। कहा कि सोमवार से एक बार फिर हवा का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.