बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली। शहर और ग्रामीण इलाकों में करीब एक घंटे तक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई और ओले पड़े। इस कारण धान की पकी फसल खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान की आशंका है। एक सप्ताह में तैयार होने वाली धान की फसल की कटाई में अब दिक्कत होगी। बारिश से आलू,मक्का, टमाटर की फसल को नुकसान होगा। गन्ने की फसल को इस बारिश से फायदा रहेगा। सोमवार शाम तीन बजे बादल छा गए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ ओले भी गिरने लगे। इन दिनों धान की फसल की कटाई शुरू हो गई। हवा के साथ बारिश से धान की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई। बारिश से मक्का, टमाटर, आलू की फसल को भी नुकसान की आशंका है। आलू की फसल भी खराब होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.