गाज़ियाबाद, अक्टूबर 31 -- ट्रांस हिंडन। ग्रैप का उल्लंघन होने से बढ़ रहे प्रदूषण से शुक्रवार को मौसम ने कुछ राहत दी। हवा की रफ्तार के साथ तापमान भी बढ़ा तो एक्यूआई 200 से नीचे आ गया और लोगों को दमघोंटू प्रदूषण से कुछ समय के लिए निजात मिली। हालांकि वसुंधरा और लोनी में प्रदूषण की स्थिति रही। कई दिन से पारा गिरने और हवा न चलने से स्मॉग की चादर छाई हुई थी। गुरुवार रात से ही हवा की रफ्तार बढ़ी। 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ। गुरुवार को एक्यूआई सीजन के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं शुक्रवार को इसमें सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और एक्यूआई 177 रहा। इंंदिरापुरम और संजयनगर प्रदूषण की श्रेणी से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.