अररिया, दिसम्बर 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत नेपाल सीमा पार जोगबनी के समीप नेपाली पुलिस ने हवाला के चार लाख 70 हजार नेपाली रूपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोसी प्रदेश पुलिस कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार भारत सीमा से नेपाल प्रवेश कर रहे विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या 15 निवासी 43 वर्षीय संजय चौधरी पेंट से यह राशि बरामद हुई है। प्रदेश पुलिस कार्यलय से दी गयी जानकारी के अनुसार इलाका पुलिस कार्यालय इलाका प्रहरी कार्यालय रानी तथा कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय के संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के क्रम में उक्त रकम बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार यह कार्यवाही गुरुवार की रात्रि आठ बजे भारत नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार एक नम्बर गेट पर की गयी। पुलिस नायब निरीक्षक कपिल खड्का के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा यह का...