अल्मोड़ा, जनवरी 21 -- पीएम श्री राआइंका हवालबाग के 77 बच्चों ने एरीज नैनीताल का शैक्षिक भ्रमण किया। एरीज में हो रहे विभिन्न शोध कार्यों की जानकारी ली। साथ ही टेलिस्कोप के माध्यम से सन स्पॉट्स देखे। डॉ जितेंद्र सिंह व अन्य वैज्ञानिकों से रोचक प्रश्न पूछे। प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि भ्रमण में प्रभारी संजय पांडे, टीडी भट्ट, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...