एटा, दिसम्बर 17 -- एटा। बुधवार को जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, उसके बाद दिन भर चली ठंडी पछुआ हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज रा दी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सर्द हवाओं के कारण बुधवार को जिले का पारा तेजी से नीचे गिरा। अधिकतम तापमान 19degडिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहा। तापमान में आई इस गिरावट और हवाओं की गति के कारण (महसूस होने वाली ठंड) कहीं अधिक बनी रही। धूप निकलने के बाद भी हवाओं की वजह से कंपकपी बनी रही। कड़ाके की ठंड और कोहरे का सीधा असर परिवहन सेवाओं पर बना रहा। रोडवेज बसों और निजी वाहनों की संख्या सड़कों पर कम देखी गई। लंबी दूरी की बसें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को बस स्टैंडों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सर्दी का सबसे ज्यादा असर बच्चों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.