उरई, दिसम्बर 15 -- उरई/ आटा। जालौन में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दूसरे दिन भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा, इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई और सड़कों के साथ-साथ रेल मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित हुई। सुबह के समय ट्रेनें और वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। कालपी, कदौरा सहित जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में सुबह-सुबह कोहरा इतना घना था कि कुछ ही मीटर की दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हो रहा था। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की हेडलाइट कोहरे को चीरती नजर आई, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों की गति नियंत्रित रखी गई। हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी।लगातार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.