पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। छाए बादलों के बीच बेहद सर्द रहे बुधवार को पूर्वान्ह में धूप खिली तो लोगों को बड़ी राहत मिली। उत्तराखंड की तरफ से बह कर आ रही बर्फीली हवाओं के कारण हवाओं के झोंके ने सितम ढाए रखा। लोगों ने अपराहन में धूप में बैठ कर राहत महसूस की। तराई में सर्द हवाएं लगातार ही मौसम को ठंडा बना रही हैं। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यही नहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री का उछाल रहा। सुबह छाए घने बादलों के बीच बारिश के आसार बने रहे। डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 91 से 79 रही। अनुमान है कि तापमान में बढ़ेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 103 दर्ज किया गया। बुधवार को हवा की गति 15 किमी/घंटा की रही। जबकि हवाओं के झोंके ने ...