फतेहपुर, नवम्बर 27 -- फतेहपुर। हवाओं से सर्दी का असर और बढ़ता जा रहा है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, दिन भर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम होते ही कोहरे की चादर छाने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है। उसके बाद मौसम में ठंड का असर बढ़ सकता है। गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली। धूप से दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। शाम होने के साथ सर्दी सताने लगी और तापमान में गिरावट हुई। सर्दी के बढ़ते असर के बीच लोग दिन में भी स्वेटर और जैकेट पहन रहे हैं। बाइक और साइकिल सवार शाल भी ओढ़ रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.