संतकबीरनगर, अप्रैल 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में हवाओं का रुख बदलने से गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पास चल रहा है। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से जन जीवन पूरी तरीके से बेहाल हो रहा है। दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। चेहरे पर गर्म हवाएं आग की तरह बरसती हैं। 10 दिन बाद एक बार फिर मौसम अपने रौ में दिख रहा है। 10 बजे के बाद से ही तापमान चढ़ने के साथ ही पछुआ हवाओं के झोंके लोगों को झुलसाने के लिए आतुर हो गया। कड़ाके की गर्मी से लोगों का गला सूख रहा था। मौसम के प्रकोप से बचने के लिए राहगीर आम का पना और गन्ने की शरबत से गला कर करते नजर आए। दोपहर में सड़कों पर आने जाने वालों की तादाद में कमी आ गई। घर के बाहर वहीं निकला जिसे जाना जरूरी था। वरना लोग अपने घरों में ही दुबके नजर आए। नरेंद्र देव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.