झांसी, नवम्बर 7 -- नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरूआत मौसम ने तीखा झटका दिया। हवाएं भोर से कमान संभाले रही। जिससे न्यूनतम पारे सामान्य से 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज किया। शुक्रवार अधिकतम पारा 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम था। शाम गहरी होते ही कंपकंपी बढ़ गई। बुंदेले गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शुक्रवार सुबह 5.31 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त शहर सर्दी सरापे में लिपटा था। मॉर्निंग वॉक को निकले बंधे गर्म कपड़ों में पैक रहे। लोगों ने कानबंद टोपे का इस्तेमाल किया। बुजुर्गवार दस्तानों में पैक रहे। 8.30 बजे के बाद धूप कुछ देर रास आई फिर परेशान करने लगी। हालांकि इस बीच पूरब-पश्चिम, उत्तर दिखाओं से चल रही हवाएं कमान संभाले रहीं। जिससे शहरी हल्के गर्म कपड़े तन से नहीं हटा सके। दोपहर 12.30 बजे आकाश साफ हुआ। 2.30 बजे से फिर हवाएं सिर उठा...