झांसी, मार्च 8 -- झांसी, संवाददाता गुजरे, चार दिनों से ठंडक से हाथ मिलाए हवाओं के तेवर कुंद हुए तो सूरज शहर पर चढ़ाई करने लगा। भरी दुपहरी टनटनाती धूप ने परेशान किया। वहीं 24 घंटे में अधिकतम ताप में करीब दो डिग्री की उछाल दर्ज की गई और 34.1 डिग्री पर टिक गया। जो सामान्य से 2.2 सेंटीग्रेट अधिक था। गुजरे 10 सालों पर गौर करें तो 8 मार्च सबसे अधिक गर्म रहा। शुक्रवार को अधिकतम पारा 31.2 डिग्री तक पहुंचा था। साल 2024 में भी मौसम तीखा रहा था। 8 मार्च को अधिकतम पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2023 में इस तारीख को अधिकतम ताप 31 तो न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि साल 2022 में इस तारीख को मौसम गर्म था। अधिकतम पारा 33 तो न्यूनतम 14 डिग्री पहुंचा था। ऐसा ही मौसम 2017 और 16 में रहा था। शनिवार को सुबह 6.33 बजे सूर्योदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता स...