पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट पर किसी यात्री का ढाई लाख का गहना तो किसी का सोना छूट गया, जिसे वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने सुरक्षित वापस लौटाया। गणतंत्र दिवस के मौके पर एैसे कर्मियों को सम्मानित किया गया। पूर्णिया हवाई अड्डे पर गणतंत्र दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गौरव, एकता तथा जनसेवा के प्रति हवाई अड्डे की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। समारोह की शुरुआत हवाई अड्डा निदेशक दीप प्रकाश गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हवाई अड्डे के अधिकारी एवं कर्मचारी, बिहार पुलिस के प्रतिनिधि, एयरलाइन प्रतिनिधि तथा अन्य हितधारकों ने भाग लिया। अपने संबोधन में हवाई अड्डा निदेशक ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर ...