ट्रांस हिंडन, मार्च 9 -- हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी 10 मार्च से उड़ान मिलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को ही इसके लिए अनुमति मिली है। हिंडन से रोजाना मुंबई के लिए विमान उड़ेगा और मुंबई से यहां पहुंचेगा। 10 मार्च को ही बेंगलुरु के लिए दिन में दूसरी उड़ान की भी शुरुआत हो रही है। हिंडन एयरपोर्ट से इस समय आदमपुर, नांदेड़, किशनगढ़, लुधियाना और बठिंडा की घरेलू उड़ान और बेंगलुरु, गोवा और कोलकाता की व्यावसायिक उड़ान चल रही है। मुंबई हिंडन एयरपोर्ट से जुड़ने वाला नौवां शहर होगा। 10 मार्च को मुंबई से पहली बार विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार मुंबई से सुबह साढ़े नौ बजे उड़ान शुरू होगी और दोपहर 12:10 बजे विमान हिंडन पर उतरेगा। वापसी में दोपहर एक बजे विमान हिंडन से उड़ान भरेगा और शाम पौने चार बजे मुंबई पहुंचेगा। हिंडन एयरपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.