बदायूं, दिसम्बर 18 -- बदायूं, संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने इंडिगो द्वारा यात्रियों के शोषण पर गहरी चिंता जताई गई। पंचायत ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर हवाई यात्रियों की सुरक्षा को कानून बनाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने प्रधानमंत्री के नाम दिये ज्ञापन में कहाकि 15 दिनों से इंडिगो एअरलाइंस द्वारा यात्रियों का शोषण किया जा रहा है। इंडिगो की उड़ाने रद होने से यात्रियों को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जिससे यात्री मानसिक तनाव व आर्थिक शोषण का शिकार हो रहें हैं। बताया कि इंदौर में आयोजित पंचायत की बैठक में इंडिगो घटनाक्रम पर यात्रियों की वर्तमान स्थिति और मानसिक व आर्थिक शोषण पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। पंचायत ने सरकार से मांग की है कि इंडिगो सभी यात्रियों को तत्काल टिकट रिफंड, मानसिक पीड़ा और तनाव के कारण ...