बोकारो, दिसम्बर 9 -- देश भर में चल रहे इंडिगो संकट का असर बोकारो होकर महानगर की ओर जाने व आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। कई यात्री ट्रेन से बोकारो पहुंच रहे हैं। जिनमें अधिकांश संख्या दिल्ली व पटना से आने व जाने वाले यात्रियों की है। घरेलू फ्लाइट रद्द होने से यात्रा के लिए लोग काफी परेशान हैं। जिस कारण दिल्ली जाने और आनेवाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरूषोत्तम एक्सप्रेस में जेनरल की भांति लोग स्लीपर में यात्रा करने को मजबूर है। यात्रियों ने सोमवार को कहा कि फ्लाईट रद्द होने से भीड़ बढ़ गई है। जिस कारण टिकट नहीं मिल पा रहा है। बोकारो से दिल्ली जा रहे अमित ने बताया कि जरुरी काम से दिल्ली जाने की प्लानिंग थी। सोचा जल्द पहुंचकर काम शुरु करूंगा, लेकिन अब हवाई यात्रा के बजाए रेलवे से जाना पड़ रहा है। इससे काफी समय अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.