कटिहार, जनवरी 28 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढ़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर सिमरिया में बाइक पर बैठे युवक द्वारा गोली निकलने और फायरिंग की घटना के बाद अब नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक और हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में तीन युवक एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक युवक देशी पिस्टल-कट्टे को कॉक कर हवा में फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-33 (दुर्गापुर) में भय और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि शुरुआती चरण में वायरल वीडियो की पुष्टि मीडिया स्तर पर नहीं की गई थी, लेकिन कटिहार पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन कराया। जांच के दौरान तीन व्यक्तियों द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.