गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया है। यह कार्रवाई एसएसपी गोरखपुर द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त नीतीश पासवान पुत्र शंभू पासवान, निवासी राजी सेमरा नंबर दो, थाना गुलरिहा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा 0.315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक, 17 दिसंबर को वादी ने तहरीर दी थी कि पूर्व विवाद को लेकर अभियुक्त उसके घर के सामने हवाई फायरिंग कर फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.