हाजीपुर, फरवरी 4 -- लालगंज,संवाद सूत्र। दो नाली बंदूक से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद लालगंज थाना क्षेत्र के बलुआ बसंता गांव के दिग्विजय चौरसिया पर लालगंज थाना में हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि पिछले कुछ दिनों से लगातार एक पूर्व जनप्रतिनिधि बलुआ बसंता गांव के दिग्विजय चौरासिया नाम के व्यक्ति के द्वारा हथियार से हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया गया। उनके निर्देशानुसार वायरल वीडियो का विधिवत जांच किया गया। जिससे यह ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो लालगंज थाना क्षेत्र के बलुआ बसंता गांव के स्व.रामलगन चौरसिया का बेटा दिग्विजय चौरसिया नामक व्यक्ति का है। ...