लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला में गुरुवार की देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब अपराधियों ने भय दिखाने को लेकर हवाई फायरिंग की और एक युवक को जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना चौक निवासी ओम सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ बौआजी उर्फ पहाड़ी तथा नया टोला निवासी किशोरी प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतर मोहल्ला के पास देर रात दोनों आरोपी अमित कुमार नामक युवक को धमका रहे थे। इसी दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आकाश कुमार उर्फ पहाड़ी को यह संदेह था कि अमित कुमार उसकी आपराधिक गतिव...