लखनऊ, फरवरी 2 -- काकोरी। पारा के काशीराम कॉलोनी में रविवार को सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुन आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आरोपित को गिरफ्तार कर बंदूक कब्जे में ले ली है। कॉशीराम कॉलोनी निवासी शशिकांत श्रीवास्तव सिक्योरिटी गार्ड था। कुछ समय से वह मानसिक बीमार चल रहा है। जिसके चलते उसने नौकरी छोड़ दी थी। रविवार शाम करीब चार बजे वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर घर के बाहर निकला और हवाई फायरिंग करने लगा। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक आरोपित शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बंदूक कब्जे में लेकर शस्त्र निरस्तीकरण के लिए पत्र भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.