नैनीताल, फरवरी 14 -- नैनीताल। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के परमपुर धमोला निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट की ओर से रिजॉर्ट में ड्यूटी पर तैनात गार्ड व रिसेप्शन स्टाफ के साथ अभद्रता करने व रिजॉर्ट के गेट पर हवाई फायरिंग करने के मामले में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कड़ा रुख अपनाया है। शस्त्र अनुज्ञप्ति की शर्तों एवं आयुध अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद बहादुर सिंह बिष्ट का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.