घाटशिला, फरवरी 9 -- 2-हवाई पट्टी क्षेत्र के साल जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई जारी चाकुलिया। क्षेत्र के ऐतिहासिक हवाई पट्टी से सटे साल के जंगलों में इन दिनों पेड़ों की अवैध कटाई का धंधा जोरों पर है। स्थानीय वन संपदा को नुकसान पहुंचाते हुए लोग बेखौफ होकर बेशकीमती साल के पेड़ों को काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार कटाई के बाद लकड़ी के बोटों और टहनियों को साइकिलों पर लादकर कैनाल के रास्ते खुलेआम ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है। हवाई पट्टी के पास के इन जंगलों में हो रही निरंतर कटाई से आसपास के गांवों के लोगों में गहरा रोष है। फोटो-2 जंगल से लकड़ी काटकर ले जाते ग्रामीण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.