घाटशिला, फरवरी 1 -- हवाई पट्टी के पास से वृद्धा का शव मिलने से दहशत बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई इस पर सस्पेंस बरकरार हाथी के हमले से वृद्धा की मौत की जताई जा रही आशंका चाकुलिया, संवाददाता। रविवार की सुबह चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई पट्टी के पास एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई है इस पर सस्पेंस है। किसी हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर महिला के शव के पास एक नीले रंग का बैग भी पड़ा हुआ मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.