नई दिल्ली, मई 10 -- - कार्गो-बैगेज स्क्रीनिंग के लिए सीआईएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाया गया नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने कार्गो और बैगेज स्क्रीनिंग के लिए सीआईएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ा दिया है। कार्गो संचालन और इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम (आईएलएचबीएसएस) को अतिरिक्त सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) के रूप में सीआईएसएफ की भूमिका को अस्थायी रूप से बढ़ाया गया है। सीआईएसएफ के मुताबिक, यह व्यवस्था नौ मई से 18 मई तक प्रभावी है। यह व्यवस्था पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले और उसके बाद देश के सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। बीसीएएस की तरफ से कहा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.