सीतामढ़ी, जनवरी 22 -- सीतामढ़ी। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा स्टेट हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित किया गया है। यह एक्सपो दो फरवरी तक चलेगा। स्टेट हैंडलूम एक्सपो में विभिन्न राज्यों के हैंडलूम एवं सिल्क वस्त्रों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की जा रही है। इसमें खादी वस्त्रों का स्टॉल ,हैंडीक्राफ्ट का स्टॉल, कश्मीर का ऊनी शॉल, बंगाल की तांत की साड़ी , भागलपुरी सिल्क के कपड़े ,बनारस की साड़ियां ,ऊनी जैकेट,गया का कंबल इत्यादि के स्टाल लगाए गए हैं। अन्य राज्य से आए उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की जा रही है। जिलाधिकारी जिलाधिकारी रिची पांडेय द्वारा हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन करते हुए निरीक्षण किया गया। वे सभी स्टॉल पर गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हैंडलूम एक्सपो के आयोजन से बुनकरों को लोकल बाजार उपलब्ध...