मोतिहारी, दिसम्बर 30 -- मोतिहारी। नगर के हवाईअड्डा मैदान में आगामी 31 दिसम्बर व एक जनवरी को आयोजित वक्त गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज के दो दिवसीय राष्ट्रीय सत्संग की सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। आयोजन समिति सदस्य राजकुमार व नारायण साहनी ने बताया कि कार्यक्रम संचालन के लिए समिति गठित की गयी है। इस राष्ट्रीय सत्संग में बिहार के सभी जिलों के साथ उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, हरियाणा, झारखण्ड, पंजाब, यूपी के अनेक श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अभी जारी है। कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस-दल तथा मेडिकल-कैम्प लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...