बोकारो, दिसम्बर 7 -- गोमिया। रविवार को गोमिया प्रखंड के हजारी मुखिया तारामणि भोक्ता की अध्यक्षता में स्वांग हजारी मोड़ स्थित हवाई अड्डा में स्थानीय व्यक्तियों युवाओं की बैठक की गई। हवाई अड्डा बचाओ, हवाई अड्डा विकास समिति का गठन किया गया। वहीं इस 19 सदस्यीय संयोजक मंडली में मंटू यादव, रोहित यादव, राजकुमार यादव, केदार यादव, हरि प्रजापति, आमोद प्रजापति, गणेश यादव, लखन यादव, चंद्रदीप पासवान, बबलू यादव, मंटू यादव, परमेश्वर प्रजापति, राहुल यादव, जगदीश यादव, अर्जुन प्रजापति, कल्याणी देवी आदि शामिल हैं। हवाई अड्डा का रखरखाव, सुरक्षा और यहां पर शरारती तत्वों को रोकने के अलावा हवाई अड्डा के सौंदर्यीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना और युवाओं को प्रेरित करना सहित अन्य कई निर्णय लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...