आजमगढ़, फरवरी 28 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस गांव निवासी एक युवक को गुरुवार की सुबह वाराणसी हवाई अड्डा पर तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। वह बैग में तमंचा लेकर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई जा रहा था। युवक की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा व्याप्त है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालीस बाजार निवासी मोहम्मद आजम के पिता अलीम अहमद सहित अन्य लोग दुबई में रहते हैं। उनका कपड़ा सिलाई का काम है। मोहम्मद आजम शहर के एक महाविद्यालय से वकालत की पढ़ाई कर रहा है। उसे दुबई में पिता के पास जाना था। गुरुवार की सुबह सात बजे वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डा से उसकी फ्लाईट थी। वह तीन बजे भोर में बाबतपुर हवाई अड्डा पर पहुंच गया। उसे एयर इंडिया के विमान से दुबई जाना था। बोर्डिंग के बाद बैग की जांच की गयी। सीआईएसएफ ने उसके बैग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.