बागेश्वर, दिसम्बर 25 -- बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के फल्याटी गांव हाल अमसरकोट निवासी असम रासफल में तैनात एक हवलदार का उपचार के दौरान दिल्ली में निधन हो गया है। सरयू व गोमती नदी के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अत्येष्टि की गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय हवलदार बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम फल्याटी, हाल निवासी पालनीकोट 13 असम रायफल में सेवारत थे, उनका आकस्मिक निधन शनिवार को दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ। देर शाम सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...