पटना, जनवरी 1 -- बिहार गृहरक्षा वाहिनी संवर्ग में हवलदार क्लर्क (अधिनायक लिपिक) के 64 पदों पर बहाली होगी। इन पदों पर नियुक्ति को लेकर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने नए साल के पहले दिन विज्ञापन (01/2026) प्रकाशित किया है। इसके लिए दो जनवरी से दो फरवरी तक आवेदन लिये जाएंगे। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने बताया कि उक्त पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष रखी गयी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग की 37 वर्ष, बीसी-ओबीसी 40 वर्ष और एससी-एसटी की 42 वर्ष रखी गयी है। शैक्षणिक योग्यता व उम्र सीमा की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। ओएसडी ने बताया कि विज्ञापन का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट- https://bpssc.bihar.gov.in/ के होमगार्ड टैब पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...