लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग हवलदार इंस्ट्रक्टर के 24 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा 24 से 29 मार्च तक पीएसी महानगर लखनऊ में कराएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। शारीरिक माप पुरुष ऊंचाई 167.70 सेमी, सीना बिना फुलाए 78.80 सेमी, सीना फुलाए जाने पर 83.80 सेमी चाहिए। पुरुष पर्वतीय ऊंचाई 162.60 सेमी, सीना बिना फुलाए 76.50 सेमी, सीना फुलाए जाने पर 81.50 सेमी, पुरुष अनुसूचित जनजाति ऊंचाई 160.00 सेमी, सीना बिना फुलाए 76.50 सेमी, सीना फुलाए जाने पर 81.50 सेमी, महिला ऊंचाई 152 सेमी, महिला पर्वतीय व अनुसूचित जनजाति 147 सेमी होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.