रुडकी, दिसम्बर 14 -- कस्बे के आर्य समाज मंदिर में रविवार को अथर्ववेद यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ से पूर्व आर्य समाज झबरेड़ा के अध्यक्ष चौधरी बिरम सिंह ने कहा कि हवन में दी जाने वाली आहुति वायु देवता के माध्यम से आकाश मंडल में जाकर वर्षा का कारण बनती है, जिससे अनाज उत्पन्न होता है। उन्होंने पृथ्वी देवता को नमन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और अनेक बीमारियों का नाश होता है। दुर्गा नवरात्रों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि नौ दिन आत्मिक, मानसिक व शारीरिक उन्नति के लिए होते हैं। इस अवसर पर ऋषि वर्मा, यशवीर सिंह, विनोद कुमार, अखिलेश व नरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.