बागेश्वर, फरवरी 4 -- तिलस्यारी गांव में स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर भक्तों ने पूजा अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। यजमानों ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी। समाजसेवी स्व. हरीश चंद्र पांडे की पुण्य स्मृति में आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आयोजक व मुख्य यजमान गीता देवी, दिनेश पांडे, जगदीश पांडे, ललित पांडे, अनिल पांडे, ब्लाक प्रमुख किशन बोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.