बिजनौर, फरवरी 2 -- गीता भवन मंदिर में एक माह से चल रही माघ महात्म्य गौ कथा का समापन विधिवत रूप से हवन में पूर्ण आहुति देकर किया गया। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कथावाचक पंडित भोला शंकर शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा का महत्व है, लेकिन माघी पूर्णिमा विशिष्ट है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, इस दिन स्नान, ध्यान व दान से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर पंडित हर्षवर्धन बूटी, राकेश गर्ग एडवोकेट, सुनील महाजन, डॉ जौहर, जितेंद्र पोपली, अमित ग्रोवर, कृष्णा शर्मा, शुभम ग्रोवर, जनक राज, नीरा भारद्वाज, राखी, रजनी, नीलम हांडा, लक्ष्मी, सृष्टि, प्रिया, नंदनी, किरन, सुनैना, कर्ण प्रिया, कन्नू, अंजलि, पीहु, दर्शिका, अंशु, पूर्वी, रिद्धि, शालू, भाग्या, कनक धारा, सोनिया, राधा, अपार भारद्वाज, मोहित, शिवम, कन्हैया...