मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- मुरादाबाद। जिगर कॉलोनी स्थित भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी, श्री परिवार महायज्ञ समिति में पहले नवरात्र से चल रहा दस दिवसीय महायज्ञ सोमवार को सप्तमी को भी जारी रहा। यज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ सिद्ध पीठ गुरू राजेंद्र पाल गुप्ता एवं गुरु माता लक्ष्मी गुप्ता ने कराया। इसमें आहुतियां देने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यज्ञ सुबह 9 बजे से आरंभ होकर शाम चार बजे तक दो पारियों में हुआ। इसमें श्रद्धालुओं की भवन के बाहर तक भीड़ रही। यज्ञ मां दुर्गा सप्तशती पर आधारित रहा। व्यवस्था में अमित सरीन, वैभव गुप्ता,प्रेम ढींगरा, राहिल गुलाटी,संजय सिंघल, अभिजीत, किट्टी सरीन आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.