दुमका, फरवरी 17 -- रामगढ़ प्रतिनिधि।रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत छोटीरणबहियार में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा सोमवार को हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचिका दिव्या देवी ने भगवान श्रीराम कि लंका विजय, अयोध्या आगमन और राजतिलक प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने प्रवचन में कहा कि बुजुर्गों की सेवा से ही जीवन में उन्नति मिलती है। बुजुर्ग अनमोल धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सबका कर्तव्य है। कथा में विस्तार से श्रीराम संग जानकी माता विवाह के बारे में बताया गया। बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को भगवान राम ने माता सीता के साथ विवाह किया था। इस तिथि को श्रीराम विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसे विवाह पंचमी भी कहते हैं। कथा व्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.