बक्सर, जनवरी 28 -- पेज-05 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के दसियांव गांव में हरसु मानस मंडल के तत्वाधान में आयोजित बाबा हरसु जयंती समारोह व श्रीराम कथा कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान विधिवत हवन- पूजन , वैदिक मंत्रोच्चार, भगवान शिव का रूद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान श्रीराम- जानकी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए और पूरा वातावरण राममय हो उठा। कथावाचन के साथ चल रहे यज्ञ एवं मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा हरसू ब्रह्म के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनोकामना पूर्ण होने की दुआ मांगी। अंतिम दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.