संभल, सितम्बर 27 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव शेखपुरी खालसा में चामुंडा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय रामायण पाठ शनिवार को हवन पूजन के साथ समापन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रामायण पाठ के समापन पर दयानंद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया। ग्रामीणों ने हवन कुंड में आहुतियां देकर गांव की सुख, समृद्धि, शांति एवं मानव कल्याण के लिए ईश्वर से कामना की। कथा व्यास दयानंद शर्मा ने रामायण पाठ का सार सुनाते हुए श्रोताओं को बताया कि रामायण पाठ करने से ईश्वर, मानव का कल्याण करते हैं तथा गांव तथा परिवार में सुख, शांति समृद्धि बनी रहती है। रामायण पाठ मानव को सही रास्ते पर चलने का मार्ग दिखाता है। हिंसा, अधर्म, झूठ, बेईमानी आदि से बचने की प्रेरणा मानव को देता है। नित्य प्रति घर में रामायण का पाठ करने से परिवार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.