चतरा, अप्रैल 3 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर चतरा में बुधवार को नए सत्र का प्रारंभ हवन पूजन व वैदिक मंत्रों का उच्चारण के साथ किया गया। वैदिक मंत्र एवं गायत्री मंत्र का पाठ विद्यालय के शिक्षक शंभू नाथ मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ किया गया तत्पश्चात वैदिक मंत्रों एवं गायत्री मंत्र के द्वारा पूर्ण आहुति दी गई। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...