लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हवन पूजन के साथ हुई। प्रवेश करने वाले छात्र छात्राओं का स्वागत पुष्पवर्षा व रोली चन्दन लगाकर किया गया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधि विधान से पूजन किया गया। सीमा साहनी, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान, संकुल प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह, कार्यालय प्रमुख मनोज वर्मा, शालिनी वर्मा, अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे। आचार्य संजय द्विवेदी, अभिषेक कुमार व कुलदीप शुक्ला के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.