कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। आवास विकास तीन अंबेडकरपुरम स्थित एसआईएस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भव्य साईंनाथ महाराज की मूर्ति स्थापना की तृतीय वर्षगांठ पर उत्सव आयोजित किया गया। पूजन-हवन के बाद सुंदरकांड हुआ। इस अवसर पर इकबाल सिंह सेवा समिति के सौजन्य से कंबल वितरित किए। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। डायरेक्टर हरिनंदन सिंह, डॉ.आदित्य त्रिपाठी, मंत्री राकेश सचान, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, राजाराम पाल, सतीश निगम, विकास सिंह, वीके मिश्रा, अनूप टंडन, राजेश आदि मौजूद रहे। ..........

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...