रुडकी, फरवरी 1 -- रविदास जयंती पर रविवार को सुनहरा स्थित रविदास मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत रविदास को नमन किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सोमपाल ने संत रविदास के जीवन एवं उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज में समता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अरविंद प्रधान, राजेंद्र पाल, संजय, मनोज, सतीश, प्रदीप, आशीष, आशाशक, अमित, नवीन, हिमांशु, राजा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...