गाजीपुर, अप्रैल 7 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का समापन हवन पूजन और भंडारा के साथ हुआ। महायज्ञ के संचालक संत ज्ञानानंद महाराज की देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में यज्ञाचार्य श्रीधर द्विवेदी के साथ बनारस से आए आचार्यो ने मंत्रोच्चारण के साथ-साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन किया। हवन करने को लेकर शेरपुर पंचायत के साथ-साथ आस पास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजित यज्ञ में प्रवचन सुनने को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यज्ञ में पधारे संतों ने श्रद्धालुओं को विभिन्न सामाजिक सरोकार के साथ-साथ धार्मिक ग्रन्थ पर आधारित प्रवचन सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि यज्ञ मंडप परिक्रमा करने को लेकर भी महिला-पुरुष व बच्चे काफी उत्सुक दिखे। भंडारा में महा प्रसाद ग्रहण करने को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.